2:34 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

लोधी-क्षत्रिय संघ ने डॉ. राजेश वर्मा को सौंपी प्रदेश की कमान, बदायूं में हर्ष की लहर

लोधी-क्षत्रिय संघ ने डॉ. राजेश वर्मा को सौंपी प्रदेश की कमान, बदायूं में हर्ष की लहर।

बदांयू 15 सितंबर।

अखिल भारतीय लोधी-क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी संघ (आलोक) ने संगठन विस्तार करते हुए जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार वर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य संयोजक के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।

डॉ. वर्मा वर्तमान में जिला चिकित्सालय बदायूं में तैनात हैं और अपने कुशल चिकित्सकीय अनुभव एवं मिलनसार व्यवहार के लिए पूरे जनपद में जाने जाते हैं। मरीजों के प्रति उनकी सेवा भावना और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन पर यह भरोसा जताया है।

मनोनयन पर भाजपा किसान मोर्चा सलारपुर के मंडल अध्यक्ष रमेश पाल लोधी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. राजेश कुमार वर्मा जी का यह मनोनयन हम सभी के लिए गर्व की बात है। उनका अनुभव और नेतृत्व निश्चित रूप से संगठन और समाज को नई दिशा व नई मजबूती प्रदान करेगा।

उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों और समाज के लोगों द्वारा उनका स्वागत कर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस