

बिनावर क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर हंगामा, उपभोक्ताओं ने लगाए अवैध वसूली के आरोप
बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के खुनक स्थित चौपाल सागर परिसर में संचालित एचपी गैस एजेंसी पर दीपावली के अवसर पर मिलने वाले निःशुल्क गैस सिलेंडर के वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को कथित तौर पर सिलेंडर नहीं मिलने से उनमें आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर कार्यरत कुछ कर्मचारी कथित रूप से अवैध वसूली कर रहे हैं और कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को ही गेट के अंदर बुलाकर सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे दीपावली पर मिलने वाले निःशुल्क गैस सिलेंडर से वंचित होने की आशंका के चलते लोगों में भारी नाराजगी है।
मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सभी पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा कथित अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com