BRB मॉडल स्कूल, बदायूँ में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व
बदायूँ। BRB मॉडल स्कूल, बदायूँ में दीपावली का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दीपावली के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को समझा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजेश भट्ट ने विशेष सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को दीपावली पर्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं सकारात्मकता के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली निर्माण प्रतियोगिता एवं दीया सजावट गतिविधि का आयोजन किया गया। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोलियों तथा सुंदर ढंग से सजाए गए दीपकों ने विद्यालय परिसर को दीपावली के रंगों से सुसज्जित कर दिया।
विभिन्न सदनों की गतिविधियों के प्रभारी निम्नलिखित रहे—
– रेड हाउस: श्रीमती वंदना सक्सेना
– ग्रीन हाउस: श्रीमती प्रीति मिश्रा
– येलो हाउस: श्रीमती भारती शर्मा
– ब्लू हाउस: श्रीमती श्रद्धा सरस्वत
कार्यक्रम का समन्वय विद्यालय के कोऑर्डिनेटर श्री उत्कर्ष सक्सेना, श्री नितिन सक्सेना एवं श्रीमती प्रतिमा मिश्रा द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण श्रीमती जेनिफर मैसी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियाँ मनाईं तथा एक-दूसरे को मिठाइयाँ वितरित कर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। विद्यालय परिसर में उत्सव का सुंदर एवं उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
प्रधानाचार्य श्री बृजेश भट्ट ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, उत्साह, रचनात्मकता एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का एक यादगार अवसर रहा।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com