11:56 pm Saturday , 7 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; सदमे में दुकानदार को आया हार्ट अटैक

सहसवान। नगर के मोहल्ला अकबराबाद में कपड़ों की एक दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने की इस घटना में दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकानदार इंद्रजीत को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि आग से हुए नुकसान के सदमे के चलते दुकानदार इंद्रजीत को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें सुबह डॉ. रामनिवास अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि फिलहाल उनकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। दुकानदार को हुए भारी आर्थिक नुकसान और उनकी तबीयत को लेकर लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.