


बदायूं: 06 नवम्बर। धनतेरस केवल सोने चांदी या बर्तनों की खरीदारी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सभी को ऐसे धन की ओर भी ध्यान देने कि आवयश्कता है, जिसके बिना जीवन की कल्पना कर पाना भी संभव नहीं है, यह अनमोल धन जल है। जनपद के विकास खंड उझानी की ग्राम पंचायत बसोमा में धनतेरस के उपलक्ष्य में जल शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर जल को संरक्षित करने का संकल्प लिया।
अधिशासी अभियन्ता जल निगम अमित कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद के विकास खंड उझानी की ग्राम पंचायत बसोमा में 935 गृह जल संयोजनों के माध्यम से कुल 4,942 की आबादी को नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। घर-घर नल से जल की सुविधा मिलने से ग्रामवासियों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। धनतेरस के उपलक्ष्य में जल शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पानी की बर्बादी नहीं करने और नल कनेक्शन को सुरक्षित रखने के साथ ही लीकेज होने पर संबंधित अधिकारी को सूचित करने की शपथ दिलाई गई। पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने व जल की गुणवत्ता को लेकर जागरूक रहने के प्रति ग्रामीणांे ने संकल्प लिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com