7:26 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बालाजी बल्देव धाम में आज मनेगा बाबा का जन्मोत्सव, होगा विशाल संकीर्तन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी-खौंसारा स्थित श्री बालाजी बल्देव धाम पर पांच नवम्बर को श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर विशाल संकीर्तन समारोह और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की गई हैं। पीठाधीश्वर ललितेश्वरानन्द जी महाराज ने ने बताया कि पांच नवंबर को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव समारोह में सुप्रसिद्ध भजन गायक और कलाकार बाबा के दरबार में अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे। भजनों के माध्यम से श्रद्धालु बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। इसके साथ ही बाबा का भव्य श्रृंगार और दरबार सजाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। संकीर्तन के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर परिवार की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होनें अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.