7:26 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

डीएपी खाद मांगने पर विवाद, समिति सचिव से मारपीट का आरोप

बिल्सी। खाद वितरण समिति हैबतपुर के सचिव ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने बुधवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी प्रेमशंकर पुत्र भगवानदास बी-पैक्स खाद वितरण समिति हैबतपुर में सचिव हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन नवंबर को गांव के कुछ लोग उनसे डीएपी खाद लेने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने नियमों के अनुसार खाद वितरण करने की बात कही तो उक्त लोग नाराज हो गए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई भी की। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.