6:37 pm Friday , 6 November 2026
BREAKING NEWS

२८ नवंबर २०२६ को बदायूं में जुटेंगे देश भर के उत्कृष्ट शिक्षक, साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता

२८ नवंबर २०२६ को बदायूं में जुटेंगे देश भर के उत्कृष्ट शिक्षक, साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता।

विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर होगा मंथन।

संतपाल सिंह राठोड़ स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह को भव्य बनाने में लगे हैं संगठन के पदाधिकारी।


जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे देश के महान शिक्षक स्व सन्त पाल सिंह राठोड़ की ८१ वी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ११वें संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह २०२६ का आयोजन प्रभाशंकर मेमोरियल स्काउट भवन बदायूं में २८ नवम्बर २०२६ को ११ बजे आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह में देश के समस्त राज्यों के उत्कृष्ट शिक्षको का प्रतिनिधित्व रहेगा।

शीर्ष समिति की गूगल मीट ऐप के माध्यम से आयोजित योजना/समीक्षा बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक , जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन ) के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि संगठन की ओर से प्रतिवर्ष देश के महान शिक्षक स्व सन्त पाल सिंह राठोड़ की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है, संगठन द्वारा वर्ष २०१६ से वर्ष २०२५ तक १४०० से अधिक शिक्षकों को संतपाल सिंह राठोड़ स्मृति राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से विभूषित किया जा चुका है। गौरव और गर्व का विषय है कि संगठन द्वारा सम्मानित अधिकांश शिक्षक राज्यपाल व राष्ट्रपति सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं। इस वर्ष आयोजन में देश के समस्त राज्यों का प्रतिनिधित्व रहेगा। देश के 81 शिक्षकों को संतपाल सिंह राठोड़ स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026 , राष्ट्र भाषा हिंदी के उन्नयन के लिए कार्य करने वाले ११ महानुभावों को सन्तपाल सिंह राठोड़ स्मृति भारतीय हिन्दी सेवी सम्मान २०२६, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले ११ महानुभावों को सन्त पाल सिंह राठोड़ स्मृति प्रकृति प्रहरी अलंकरण २०२६, स

माजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले ११ महानुभावों को सन्तपाल सिंह राठौड़ स्मृति समाजसेवी सम्मान २०२६ तथा नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय ११ महिलाओं को सन्त पाल सिंह राठोड़ स्मृति नारी शक्ति अलंकरण २०२६ से विभूषित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समारोह में प्रसिद्ध शिक्षाविद, जनप्रतिनिधिगण अतिथि के रूप में सहभागिता करेगे।।


शीर्ष समिति में सह संयोजक के रूप में पल्लवी शर्मा, मधु प्रिया चव्हाण तथा सदस्य के रूप में शैलेश भाई प्रजापति गुजरात, नुरुल होदा बिहार, दीपक पंड्या राजस्थान, धर्म
चन्द्र हरियाणा, युद्धवीर टंडन हिमाचल प्रदेश , नंदी बहुगुणा उत्तराखंड को स्थान दिया गया है। इसी प्रकार देश के राज्यों में संयोजक नामित किए गए हैं , राज्य संयोजकों के माध्यम से तीस सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया चली तदंतर निर्णायक मंडल के सदस्य गण आचार्य प्रताप सिंह, मनीष प्रेम तथा रघुपाल सिंह द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं की दृष्टि से एक स्वागत समिति गठित की गई है, स्वागत समिति में प्रभाकर सक्सेना, राजवीर सिंह तरंग, चंचल उपाध्याय व सुनीता वर्मा को स्थान दिया गया है।

ऑनलाइन बैठक का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य की संयोजक गायत्री मिश्रा द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.