11:57 pm Saturday , 7 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं की डॉ. दीपिका सिंह ने बढ़ाया जिले का गौरव, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया छठा स्थान

बदायूं की डॉ. दीपिका सिंह ने बढ़ाया जिले का गौरव, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया छठा स्थान

समरेर। SCERT उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सप्तम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में जनपद बदायूं की शिक्षिका डॉ. दीपिका सिंह ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय कादराबाद, विकास क्षेत्र समरेर से प्रतिभाग करते हुए उन्होंने उच्च प्राथमिक स्तर के विज्ञान वर्ग में राज्य स्तर पर चयनित होकर पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया।

डॉ. दीपिका सिंह की इस उपलब्धि से जनपद बदायूं का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.