1:00 am Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया

सहसवान- सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रंगोली, दीयों और फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।शिक्षक सूर्यकांत जी ने विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया और समझाया कि इस पावन पर्व पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा क्यों की जाती है – भगवान गणेश विघ्नहर्ता और बुद्धि के प्रतीक हैं, जबकि माता लक्ष्मी धन, समृद्धि और सुख की देवी हैं।विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता और कराओके प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस विशेष अवसर पर शिक्षकों को उपहार और मिठाइयाँ भेंट की गईं, वहीं सहायकों (हेल्पर्स) को भी उपहार और मिठाइयाँ देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में गणमान्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।विद्यालय के निदेशक श्री अश्वनी माहेश्वरी, श्री अंशुल माहेश्वरी और श्री शुभम माहेश्वरी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली मेहरोत्रा ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।पूरा कार्यक्रम आनंद, संगीत, नृत्य और उल्लास से भरा रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.