


युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहें युवा : संजीव
रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने और आपातकालीन उपचार का दिया प्रशिक्षण
बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को तंबू निर्माण, गैजेट्स तैयार करना, बिना बर्तनों के भोजन बनाना और खोज के चिन्ह और संकेत वार्ता साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सहायता करने, प्राथमिक उपचार देने और संकट के समय बचाव कार्य की ट्रेनिंग दी गई।
बीएड विभाग के प्रोफेसर शिवराज कुमार ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। उन्होंने कहा कि युवा देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी पहचान बनाएं।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं का प्रशिक्षित, अनुशासित और सजग होना बेहद जरूरी है। स्काउटिंग युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस, सेवा और सूझबूझ के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। प्रशिक्षित युवा आपदा के समय पीड़ितों की सहायता कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाएं। झंडी संकेत में सेंजल प्रथम, मोहिनी मौर्य द्वितीय और साधना तृतीय स्थान पर रहीं। रेंजर लीडर असिस्टेंट प्रोफेसर अर्चना एवं रोवर लीडर डा.लक्ष्य सिंह चौधरी ने कैंप फायर का आयोजन हुआ। इस मौके पर डा.विक्रांत उपाध्याय, डा.गौरव रस्तोगी, डा.संदीप नायक, डा.राम प्रसाद वर्मा, डा.आकाश कुमार, डा. नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com