इस्लामनगर : राष्ट्रीय राजमार्ग बहजोई रोड पर कस्बे की तरफ आ रही कार जिला संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी ड्राइवर अरवाज पुत्र अलीजन अपनी पत्नी फरा, मां अजीजन पत्नी अलीजान और बेटी और अमीरा मोहम्मद अरहम पिता जब्बार मास्टर, इफजा पुत्री अफजल, हवीवन पत्नी हैदर अली यह सभी लोग लाल स्विफ्ट कार में सवार होकर इस्लामनगर निवासी अपने रिश्तेदार चमन की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे। राहगीरों ने बताया कि तेज स्पीड कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ पर जा टंगी। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में दो बुजुर्ग महिलाओं की हालत गंभीर है। तीन बच्चों के हल्की चोटें लगी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com