बरेली। सामाजिक सेवा एवं मानवता के उद्देश्य से कार्यरत संस्था THE HELPING HANDS द्वारा दीपावली वस्त्र सेवा अभियान के अंतर्गत सोमवार को बाल विकास कुष्ठ आश्रम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने, रामगंगा से पहले, बरेली में द्वितीय वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को संस्था की ओर से वस्त्र वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में श्री मयंक शुक्ला (मोंटी भैया) जी एवं श्री विशाल गौतम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में रजत मिश्रा, आयुष अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, एकांश गुप्ता, राहुल जी, नरेश जी, संजय, देवांश आदि लोग उपस्थित रहे।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि दीपावली वस्त्र सेवा अभियान को समाज के लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। अनेक दानदाताओं एवं शुभचिंतकों ने आगे आकर कपड़े उपलब्ध कराए, जिसके परिणामस्वरूप संस्था जरूरतमंदों तक वस्त्र पहुँचाने में सफल रही।
संस्था ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों, मीडिया बंधुओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि THE HELPING HANDS भविष्य में भी शिक्षा, चिकित्सा सहायता, गौ सेवा एवं जरूरतमंदों के सहयोग जैसे सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहयोग पहुँचाना और मानवता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है।
THE HELPING HANDS
एक कदम सेवा की ओर, एक मुस्कान किसी के नाम।
संपर्क:
एकांश गुप्ता
संस्थापक – THE HELPING HANDS
मोबाइल: 8791914410
बरेली, उत्तर प्रदेश
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com