राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पंद्रह दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार का समापन हुआ। समापन अवसर पर सेमिनार प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें छात्र छात्राओं ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान, श्रद्धा यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पूर्णिमा तोमर और अनुष्का यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने सफल छात्र छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया कुमारी ने कहा कि फैबेसी परिवार पर तैयार की गई उनकी प्रेजेंटेशन केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक अनुभव रही।
द्वितीय स्थान विजेता श्रद्धा यादव ने बताया कि उन्होंने फैमिली लैमिएसी विषय पर प्रस्तुति दी और इस दौरान विषय की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ अन्य की प्रस्तुतियों से भी नई चीजें सीखने को मिलीं। संयुक्त तृतीय स्थान विजेता पूर्णिमा तोमर ने कहा कि इस गतिविधि से उन्हें पावरपॉइंट बनाने और उसका प्रभावी उपयोग करने का अनुभव मिला। उन्होंने कहा कि किसी विषय को दूसरों को समझाने से अपनी समझ भी और स्पष्ट हो जाती है।
कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता ने उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com