बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजि. भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल को नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत समाज में जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए हिंदू जागरण मंच ब्रज-प्रांत द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और नशे के विरुद्ध किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। हमें युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, संस्कार, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और माताओं की भूमिका नशा मुक्ति अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने अपने संबोधन में कहा मेरे द्वारा एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम चला कर युवाओं में पनपराई नशे की आदतों को छुटने का प्रयास किया जा रहा है नशा व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति को कमजोर कर देता है। नशा अपराध, घरेलू हिंसा, बेरोजगारी और पारिवारिक विघटन जैसी अनेक समस्याओं का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान का उद्देश्य केवल सम्मान प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। संस्थान द्वारा रक्तदान, नशा मुक्ति, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा, शिक्षा जागरूकता एवं सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में निरंतर जनजागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। नशा करने वाले व्यक्ति से घृणा करने के बजाय उसे नशे की लत से बाहर निकालने में सहयोग करना चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर उसे उचित उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना चाहिए दोनों सम्मानित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजि. भारत देशभर में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता अभियान को और गति देगा तथा युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं संस्कारवान भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा संस्थान की ओर से हिंदू जागरण मंच ब्रज-प्रांत का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह सम्मान समाजसेवा के कार्यों को और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा नशा छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें। नशामुक्त युवा, स्वस्थ परिवार और सशक्त भारत ही हमारा संकल्प है। सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर्धार सिंह एवं हिंदू जागरण मंच ब्रज- प्रांत के दुर्गेश गुप्ता समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गणों के साथ मौजूद रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com