6:10 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रेल हादसा: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, गोतमपुरी में पसरा मातम।

उझानी बदायूँ 2 नवंबर ।

बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना उझानी क्षेत्र के गांव छतुईया के समीप मालगाड़ी की चपेट में आकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान मोहल्ला गोतमपुरी निवासी 35 वर्षीय अरविन्द पुत्र लज्जाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरविन्द घर से किसी काम से निकला था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज दोपहर करीब 1 बजे के आस-पास बरेली से कासगंज की ओर जा रही एक मालगाड़ी गांव छतुईया के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अरविन्द किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के संपर्क में आ गया और मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी से कैसे कटा, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है। कुछ लोग इसे हादसा तो कुछ लोग आत्महत्या की आशंका भी जता रहे हैं, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अरविन्द की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां-बाप और परिवार के लोग चीत्कार कर उठे। पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूँ भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.