1_सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं की ओर से प्रांतीय आवाह्न पर (प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरनाथ यादव) कोषागार स्थित पेंशनर्श भवन पर धरना देकर रैली निकल कर नारे लगाते हुए श्री मान जिला अधिकारी को माननीय मुख्य मंत्री जी को संबोधित ज्ञापन देने एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचे।
जहां पर श्रीमान सिटी मजिस्ट्रेट सुशील कुमार के द्वारा पदा- धिकारियों से ज्ञापन लेकर भेजने के लिए आश्वासन दिया।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने की एवं संचालन जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने किया कार्यकम आयोजक एवं व्यवस्थापक इंजी प्रमोद कुमार शर्मा मीडिया प्रभारी रहे।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल पर ऑन लाइन के आदेश को सरकार निरस्तकार ऑफ लाइन के आदेश जारी करे क्यों कि 70 से 80 एवं ,90 वर्षीय पेंशनर्स ऑन लाइन जमा नहीं कर सकते। क्यों कि वह एंड्रॉयड फोन चलाना नहीं जानते इस लिए उनके अभी तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास नहीं हुए हैं।प्रदेश सरकार ऑफ लाइन के आदेश जारी कर समस्या से निजात दिलाए जिससे सरकार को बुजुर्गों का भी आशीर्वाद मिल सके।
जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि जब चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल के आदेश जन प्रतिनिधि, विधायकों के लिए ऑफ लाइन आदेश हैं तब पेंशनर्श के लिए ऑन लाइन आदेश क्यों ? श्री गुप्ता ने कहा प्रांतीय अध्यक्ष श्री अमर नाथ यादव के द्वारा जो भी आवाह्न किया जाएगा उसे जनपद के पेंशनर्स सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
धरना प्रदर्शन एवं रैली तथा ज्ञापन प्रेषित करने बालों में जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय सहित जगदीश चंद तिवारी ने पेंशनर्स के संघर्ष को बल देने का आवाहन किया। रहुफ हुसैन सिद्दीकी ,श्रीमती विश्व मोहि – नी शुक्ला,श्रीमती मधु बाला जैन,विनोद पाल सिंह,शिक्षक नेता सुरेंद नाथ शर्मा,आशुतोश कुमार पाठक ,रमाकांत,भारद्वाज,राम प्रकाश सिंह राठौर,सतेंद्र शाक्य ने भी विचार व्यक्त किया।
धरना प्रदर्शन, रैली एवं ज्ञापन देने बालों में श्रीमती मुन्नी देवी, श्री मती शकुंतला देवी,श्री मती बदरून निशा,श्री मती सर्वेश,रामनिवास वर्मा,मोहम्मद इदरीश,विजेंद्र पाल, पुत्तू लाल सक्सेना, इंजी भूपाल सिंह,चंद्र प्रकाश जौहरी,हरिओम सक्सेना,इरफान हुसैन प्रभाकर मिश्रा,रामप्रकाश, लाडले बाबू ,आर के मिश्र (पूर्व खंड विकास अधिकारी),रूप किशोर, सुधीर मिश्र,सतीश,चंद मिश्रा,सूबेदार सिंह,श्री पाल सिंह,रामपाल सिंह , जे के सागर (जादूगर), सुखपाल शर्मा, प्रेम चंद,न शर्मा नवाब सिंह आदि ने रैली में जोर डर नारे लगाकर उत्तर प्रदेश सरकार को चेताया।
मोहन स्वरूप गुप्ता
(जिला अध्यक्ष)
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं
पेंशनर्स एसोसिएशन।
जनपद शाखा बदायूं।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com