2:10 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली: दबतोरी गांव में दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर महिला से मारपीट

बदायूं। बिसौली थाना क्षेत्र के दबतोरी गांव में एक परचून की दुकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता मीना ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट की और दुकान का सामान बिखेर दिया।

महिला के मुताबिक, इस दौरान दुकान से करीब 3,700 रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना बिसौली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.