2:45 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी – दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अनुरक्षण कार्य, शहर के सभी फीडर बंद।


उझानी बदांयू 2 नवंबर।

दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए विद्युत विभाग ने अनुरक्षण कार्य शुरू करा दिया है। इसके चलते नगर के सभी फीडरों पर दोपहर 12 बजे शटडाउन लिया गया है।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार त्योहार पर लोड बढ़ने से फॉल्ट की आशंका को देखते हुए लाइनों, ट्रांसफार्मरों और जंपरों की मरम्मत व साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। ताकि दीपावली की रात अंधेरा न हो।

एसडीओ ने बताया कि अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि धैर्य बनाए रखें।

विभाग ने बताया कि कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा और दोपहर बाद तक सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.