

बगरैन में विधायक आशुतोष मौर्या का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
विकास कार्यों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
बगरैन। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्या ने बगरैन मंडल का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान वह बगरैन मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री विपिन गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। विधायक आशुतोष मौर्या ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है।
इस अवसर पर राहुल सिंह करनपुर, पूर्व प्रांतीय सदस्य हरिओम पाराशरी, मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबुज सिंह, बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट, मंडल महामंत्री राजीव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दीपक चौहान, राजेश उपाध्याय, जितेंद्र गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक महेश गुप्ता, रविलाल सिंह, सोमेश मिश्रा एवं अन्नू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री विपिन गुप्ता ने विधायक सहित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
दीपक बार्ष्णेय बगरैन
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com