


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिल्सी के समर्पित भाजपाई का विनम्र निवेदन
आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास, रोजगार, व्यापार और आवागमन के लिए एक ऐतिहासिक वरदान साबित होगा।
लेकिन मेरा आपसे एक विशेष आग्रह है कि इस विकास की सौगात का लाभ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र को भी मिले।
गंगा एक्सप्रेसवे पर बिल्सी के निकट प्रवेश एवं निकास मार्ग (कटध्इंटरचेंज) की व्यवस्था की जाए।
बिल्सी और आसपास के सैकड़ों गाँवों के लोगों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र में व्यापार, उद्योग, कृषि, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बदायूँ जनपद के इस पिछड़े क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
मेरा विश्वास है कि आपका ध्यान इस जनहित की मांग पर अवश्य जाएगा।
बिल्सी को भी विकास की इस जीवनरेखा से जोड़िए। यही क्षेत्र की जनता की हार्दिक अपेक्षा है।
सादर अनुरोध।
डॉ उमेन्द्र कुमार गुप्ता बिल्सी बदायूं यू पी
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com