3:42 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

जेल से रिहा होते ही आजम खान गिरफ्तार, गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

जेल से रिहा होते ही आजम खान गिरफ्तार, गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर जेल से रिहा होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को ईडी की टीम उन्हें गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजने का आदेश दिया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ जेल से बाहर आए थे। इसी दौरान ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में जौहर ट्रस्ट के खिलाफ शिकायत के बाद ईडी ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आजम खान के करीबियों से पूछताछ भी की गई। मामले में करीब 494 करोड़ रुपये के हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने का दावा किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.