7:43 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 40 मरीजों का उपचार, मधुमेह और ब्लड प्रेशर की हुई जांच

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 40 मरीजों का उपचार, मधुमेह और ब्लड प्रेशर की हुई जांच

आंवला। आंवला स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले और आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे तक चले इस शिविर में कुल 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उपचार कराने वालों में 15 पुरुष, 19 महिलाएं और 06 बच्चे शामिल रहे।
शिविर के दौरान मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित 15 मरीजों की मलेरिया व अन्य आवश्यक जांचें की गईं और उन्हें उचित दवाएं दी गईं। इसके अतिरिक्त, गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग के तहत 02 मधुमेह (डायबिटीज) और 01 उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) के रोगी की जांच कर उनका उपचार शुरू किया गया।

आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत आए हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण और खान-पान संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी गई। इसके साथ ही लाभार्थियों को परिवार नियोजन के उपायों और प्रजनन पथ संक्रमण (RTI & STI) से बचाव के लिए जागरूक किया गया। शिविर में पहुंचे कई लोगों ने परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ भी उठाया।

इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ. निवेदिता सिंह, फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्जुन कश्यप, स्टाफ नर्स रोशनी, एएनएम नूतन राय और ललित राजकिशोर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
[6:14 PM, 11/2/2026] Sushil Dhingra Jio: .

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.