1:07 pm Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में PET परीक्षा शुरू, 25 केंद्रों पर 19,632 अभ्यर्थी, गेट पर सघन चेकिंग – उझानी के APS में भी परीक्षा।


बदायूं 1 नवंबर।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुबह से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया।

जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 19,632 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में 9816 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा के लिए बदायूं शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, डीपॉल स्कूल, ब्लूमिंग डेल स्कूल, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय और बीआरबी मॉडल स्कूल समेत विभिन्न केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं उझानी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.