


उझानी (बदायूं)30 अक्टूबर ।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रफईनगला मजरा डिलौर कछला में दादलाई जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित ओमप्रकाश पुत्र तोताराम निवासी रफाईनगला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर सुबह विपक्षी जयेन्द्र पुत्र मोती, धर्मवीर, सत्यवीर पुत्रगण जयेन्द्र व भारती पत्नी जयेन्द्र निवासी कछला वार्ड नं 01 ने जमीन पर नाजायज दावा करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूसों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में ओमप्रकाश व उसके लड़कों नीरज, शैलेन्द्र को खुली व गुम चोटें आई हैं। आरोपियों ने गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाली उझानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अविनाश पुंढीर को सौंपी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com