बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर नगर की इंडेन गैस एजेंसी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव नगला डल्लू निवासी नेत्रपाल पुत्र गोपीचंद बाइक से सामान खरीदने के लिए बिल्सी आ रहे थे। वहीं, बाालकिशनपुर निवासी सुनील पुत्र जगतपाल बाइक से बिल्सी से अपने गांव लौट रहे थे। हाइवे पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने दोनों की बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। हादसे में नेत्रपाल और सुनील घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com