बिल्सी । लोकप्रिय विधायक श्री हरीश शाक्य जी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय नेतराम शाक्य जी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कादराबाद ग्राम स्थित उनके पैतृक आवास पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इसी आवास पर विधायक हरिश शाक्य जी का जन्म हुआ था। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी यज्ञ के माध्यम से दिवंगत आत्मा का स्मरण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
अंतर्राष्ट्रीय वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक हरिश शाक्य जी ने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। उनके संस्कार, शिक्षाएँ और आशीर्वाद सदैव जीवन को दिशा देते हैं। पुण्यतिथि जैसे अवसर हमें अपने पूर्वजों के आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में पूज्य माताजी की अनुपस्थिति भी सभी को खली। परिजनों ने नम आँखों से दिवंगत आत्माओं का स्मरण किया। इस अवसर पर पूरा परिवार सम्मिलित रहा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।
आचार्य संजीव रूप ने कहा कि वैदिक यज्ञ वातावरण की शुद्धि के साथ सद्विचार, सेवा, परोपकार और पारिवारिक संस्कारों को सुदृढ़ करने का माध्यम है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने तथा परिवार को धैर्य और संबल देने की प्रार्थना की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com