5:00 pm Friday , 30 October 2026
BREAKING NEWS

नोएडा के ससुरालीजनों ने दहेज में मांगे 20 लाख और कार, न देने पर महिला का पैर तोड़ा, गर्भपात कराया।


उझानी की निशु गुप्ता ने कोतवाली में पति समेत 5 पर दर्ज कराई रिपोर्ट, 3 साल की बच्ची के साथ तनहा कपड़ों में घर से निकाला।

उझानी (बदायूं) 30 अक्टूबर ।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नझियाई की रहने वाली निशु गुप्ता पत्नी आयुष गुप्ता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गर्भपात कराने और घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता निशु गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा कि उसका विवाह 05.02.2022 को उसके परिजनों ने आयुष गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी सेक्टर-27, मकान नं0 एफ-49, पीएस सेक्टर-20, नोएडा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर बड़ी धूमधाम से करीब 12-13 लाख रुपया खर्च कर किया था।

आरोप है कि कुछ ही माह बाद उसके पति आयुष गुप्ता जोकि अय्याश किस्म का युवक है, सास संध्या गुप्ता पत्नी प्रदीप गुप्ता, ननद दिव्या गुप्ता (तलाकशुदा), ससुर प्रदीप गुप्ता पुत्र रामेश्वर दयाल गुप्ता व इनका साथी नरेन्द्र गुप्ता पुत्र नामालूम जो कि दिये गये दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए।

पीड़िता का आरोप है कि उक्त आरोपी आये दिन उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते हुए दहेज में 20 लाख रुपये नकद व एक कार की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकालते हैं। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं।

निशु ने लिखा है कि एक बार उसे गंभीर अवस्था में बेरहमी से मारा-पीटा जिससे उसका गर्भपात हो गया और एक बार मेरी सास ने धक्का दे दिया तो मेरा पैर भी टूट गया।

पीड़िता ने लिखा कि जब उसने पुत्री को जन्म दिया तब से आरोपीगण बेटे की चाह में और क्रूरता करने लगे और उसे तलाक देकर दूसरी शादी करना चाहते हैं।

22 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे उपरोक्त लोगों ने उसे बेरहमी से मारा-पीटा और मांग पूरी न होने पर मासूम पुत्री कुमारी नित्या गुप्ता (03 वर्ष) के साथ तनहा कपड़ों में घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह मायके पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि उपरोक्त लोगों से उसकी कई बार समझौता वार्ता हो चुकी है परन्तु कोई हल नहीं निकला। अब वह कोई समझौता नहीं चाहती। आरोपी मांग पूरी होने तक घर में नहीं घुसने दे रहे और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली उझानी पुलिस ने पति आयुष गुप्ता, सास संध्या गुप्ता, ननद दिव्या गुप्ता, ससुर प्रदीप गुप्ता व नरेन्द्र गुप्ता के खिलाफ दहेज अधिनियम, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक भारती सिंह को सौंपी गई है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.