चतुर्थ रोहिलखंड कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में BRB मॉडल स्कूल ने हासिल किया चौथा स्थान
बदायूं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित चतुर्थ रोहिलखंड कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में BRB मॉडल स्कूल, बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए9 ओवरऑल चैंपियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में बरेली के 8 विद्यालयों एवं 12 अकादमियों ने प्रतिभाग किया। BRB मॉडल स्कूल की ओर से कुल 18 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जूनियर वर्ग में कक्षा 12 के अंश राठौर और कक्षा 10 के अजीत ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने रजत पदक तथा 2 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी उपलब्धि में चार चाँद लगा दिए।
इस सफलता में विद्यालय के ताइक्वांडो कोच श्री हरपाल सिंह यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के कोऑर्डिनेटर श्री उत्कर्ष सक्सेना एवं पीजीटी रश्मि के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंधतंत्र एवं प्रधानाचार्य श्री बृजेश भट्ट ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों और कोच श्री हरपाल सिंह यादव को बधाई दी तथा खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
यह उपलब्धि BRB मॉडल स्कूल के लिए गर्व का विषय है और विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, कठिन परिश्रम तथा समर्पण का प्रतीक है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com