4:39 pm Friday , 30 October 2026
BREAKING NEWS

उर्स ए कादरी में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने की चादरपोशी व गुलपोशी।

बदायूं । 185वें उर्स-ए-कादरी में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह के मजार शरीफ पर चादरपोशी की एवं मजार पर फूल चढ़ाकर दुआ की। पूर्व मंत्री आबिद ने कहा कि देश, प्रदेश व शहर में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब इंसान बनकर एक दूसरे से मोहब्बत करें व इंसानियत का पैगाम पूरी दुनिया में दें।

नगर पालिका के द्वारा लगाए गए कैंप में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने उर्स में आने वाले जायरीनों का इस्तकबाल किया। आबिद रजा के साथ हजारों लोगों ने हाथ मिलाकर एवं सेल्फी लेकर आपस में मोहब्बत का इजहार किया। आबिद रजा भी जायरीनों के साथ गर्मजोशी से पेश आए।

इस कार्यक्रम में सभासद अनवर खां, सभासद अबरार, सोहिल सिद्दीकी, समर खां जिला महासचिव सपा, मोहम्मद मियां, लालू, छोटू, बब्लू, पप्पन पीर जी, जफर अली, मोहम्मद तय्यब समेत सैकड़ों जायरीन मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.