बिल्सी। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ समाजसेवी रवि प्रताप सिंह ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान रवि प्रताप सिंह मोहल्ला संख्या छह में दिवंगत बाबूराम लाइनमैन के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद वह साहबगंज में सपा के पूर्व जिला सचिव रईस अहमद के आवास पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।रवि प्रताप सिंह ने कहा कि विकास का एकमात्र विकल्प समाजवादी पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क के माध्यम से लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पहले गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर पहुंचकर आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर सुदीप चौहान, रईस अहमद, नन्हे शाक्य, महेश शाक्य, पुष्पेंद्र, सोनू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com