4:58 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस लाइन में ‘राष्ट्र में पुलिस की भूमिका’ विषय पर प्रतियोगिता आयोजित

बदायूं। वामा सारथी पुलिस वेलफेयर उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में ‘राष्ट्र में पुलिस की भूमिका’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा, वामा सारथी अध्यक्षा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। इसमें पुलिस मॉडर्न स्कूल, शिव देवी इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका को समझने और इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

BDN INDIA | सत्य, निष्पक्ष और सबसे तेज़

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.