5:43 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विद्यालय में कराया गया योगाभ्यास

बदायूँ। श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डी. के. चड्ढा अध्यक्ष सुषमा कथूरिया एवं प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को योग के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांत, एकाग्र एवं सकारात्मक बनाता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, एकाग्रता में सुधार होता है तथा विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है।

विद्यालय के प्रबंधक डी. के. चड्ढा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष सुषमा कथूरिया ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने, संतुलित दिनचर्या अपनाने तथा पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.