विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से बदायूँ विधानसभा की 10 सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य को मिली स्वीकृति
लगभग 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत, जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत
बदायूँ। बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों की जर्जर स्थिति से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। माननीय विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए लगभग 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
लंबे समय से क्षतिग्रस्त इन सड़कों के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने इन मार्गों के मरम्मत कार्य के लिए प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप इन सड़कों को विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इन सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा लोगों को जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी। सड़कों की स्थिति में सुधार होने से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने तथा आम नागरिकों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत सड़कों का विवरण
निर्माण खंड-2, बदायूँ
1. बी०एम० मार्ग किमी० 79 से पूठी सराय मोहम्मदी से बहारपुरा संपर्क मार्ग — 0.200 किमी० — ₹19.850 लाख।
2. आजमगंज मुढ़िया मार्ग किमी० 142 से दराब नगर मार्ग — 0.300 किमी० — ₹17.650 लाख।
3. लाही फरीदपुर होते हुए सुभानगर मार्ग के किमी० 5 से सरकरपुर सुभानपुर संपर्क मार्ग — 1.500 किमी० — ₹21.680 लाख।
4. बी०एम० मार्ग से पुठी सराय मोहम्मदी मार्ग — 1.350 किमी० — ₹19.740 लाख।
5. बिछुरइया मार्ग से शेरगंज घटबेहटी मंदिर मार्ग — 1.650 किमी० — ₹24.930 लाख।
6. पी०बी०एम० मार्ग के किमी० 81 से ढकिया संपर्क मार्ग — 0.270 किमी० — ₹26.720 लाख।
7. घटपुरी रेलवे स्टेशन से पलिया झण्डा होते हुए ओझा संपर्क मार्ग — 0.150 किमी० — ₹15.200 लाख।
8. पी०बी०एम० मार्ग के किमी० 82 से ददमई मार्ग के किमी० 3 से मोहम्मदपुर व्योर मार्ग — 0.750 किमी० — ₹11.570 लाख।
9. बनगढ़ से अहरुईया मार्ग — 2.000 किमी० — ₹30.140 लाख।
10. सिलेहरी सनाय से बसंत नगर मार्ग पर सोत नदी पर अतिरिक्त पहुँच मार्ग — 0.500 किमी० — ₹9.020 लाख।
कुल स्वीकृत धनराशि: ₹196.50 लाख (लगभग 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये)।
जनता को मिलेगी जर्जर सड़कों से राहत
इन सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य की स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से खराब सड़कों के कारण होने वाली परेशानियों से अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इन मार्गों के सुधरने से गांवों की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
माननीय विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी के प्रयासों से स्वीकृत यह कार्य बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र की जनता ने सड़कों की मरम्मत के लिए किए गए प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि कार्य शीघ्र शुरू होकर निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा होगा।
जनहित, विकास और बेहतर संपर्क मार्गों की दिशा में यह स्वीकृति बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com