9:58 am Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

रामलीला महोत्सव में नारायणी मल्ल कला के तत्वाधान में आयोजित दंगल

इस्लामनगर : कस्बे में 173 वें रामलीला महोत्सव में नारायणी मल्ल कला के तत्वाधान में आयोजित दंगल में पहलवानों ने अंतिम दिन अपने मल कला दिखाकर दर्शकों की तालीयां बटोरी।
दंगल में आ रहे विजेता पहलवान हापुड़ को दंगल चैंपियन चुना गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पाराशरी ने पहलवानों को स्वर्गीय पंडित तोताराम शंखधार स्मृति पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती देखकर दर्शकों ने महिला पहलवानों का ताली बजा कर मनोबल बढ़ाया। इस दौरान दंगल अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल , दंगल इंचार्ज थानेश्वर शंखधार दंगल कोऑर्डिनेटर हितेंद्र शंखधार , अवनीश सिंघल, मुनेंद्र आर्य, शैशव शंखधार, रक्षित शंखधार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

जय वार्ष्णेय
इस्लामनगर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.