4:56 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

32 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपदीय कार्यक्रम हुआ संपन्न

32 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपदीय कार्यक्रम हुआ संपन्न

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का जनपद स्तरीय आयोजन जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी एवं समग्र शिक्षा माध्यमिक शिक्षा के समन्वयक शिव भद्र उपाध्याय द्वारा संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती नूतन रानी ने की।
कार्यक्रम में 40 से अधिक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए गए जिनका मूल्यांकन सुश्री ममता शर्मा श्री गिरधारी सिंह राठौर एवं श्री देवेंद्र सहाय ने किया।
सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा शीतल एवं पारुल का प्रोजेक्ट चयनित किया गया जबकि जूनियर वर्ग में बी आर बी मॉडल स्कूल बदायूं के आदित्य एवं रिदम का तथा नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं अकशा एवं मजहरी का प्रोजेक्ट चय नित किया गया।
चयनित प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से समन्वयक श्री विवेक जौहरी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती नूतन रानी द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.