6:05 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

ओम बिरला से अवधेश लड्डा माहेश्वरी की मुलाकात, बिल्सी की सियासत में चर्चाएं तेज

गोला गोकर्णनाथ में माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में हुई भेंट, बिल्सी विधानसभा और बदायूं आगमन को लेकर हुई बातचीत

बिल्सी/गोला गोकर्णनाथ। गोला गोकर्णनाथ में आयोजित माहेश्वरी समाज के विशाल कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति के दौरान बिल्सी के सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय अवधेश लड्डा माहेश्वरी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विषयों और भविष्य में जनपद बदायूं आगमन के संदर्भ में चर्चा हुई।

कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के कई प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र माहेश्वरी, मैलानी की चेयरपर्सन कीर्ति माहेश्वरी, कासगंज की चेयरपर्सन मीना माहेश्वरी तथा जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन नारायण माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

अवधेश लड्डा माहेश्वरी माहेश्वरी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा), भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव और गार्जियन पावर इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

बिल्सी विधानसभा को लेकर राजनीतिक चर्चा

ओम बिरला से हुई मुलाकात के बाद बिल्सी क्षेत्र के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट की संभावनाओं को लेकर अवधेश लड्डा माहेश्वरी का नाम भी स्थानीय चर्चाओं में सामने आ रहा है। हालांकि, भाजपा की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मुलाकात के दौरान बिल्सी से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत और बदायूं आगमन के संदर्भ ने स्थानीय स्तर पर लोगों की उत्सुकता बढ़ाई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले समय में इस मुलाकात के बाद क्षेत्रीय सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में क्या बदलाव सामने आते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.