4:57 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में प्राचार्य (प्रो.) संध्या सक्सेना के दिशा-निर्देशन में…………..

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में प्राचार्य (प्रो.) संध्या सक्सेना के दिशा-निर्देशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत छात्राओं को सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। इस वर्ष सप्ताह की थीम ‘Probity for Prosperity’ रखी गई है। शपथ के माध्यम से छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा अपनाने, भ्रष्टाचार से दूर रहने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. मनोज कुमार, डॉ.वंदना, डॉ.अर्चना पांडे, डॉ वेद प्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना, तथा श्री रोहित कुमार, श्री सचिन कुमार एवं श्री अंकित सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नैतिक चेतना विकसित करना और उन्हें एक जिम्मेदार, जागरूक तथा कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.