


उझानी (बदायूं) 29 अक्टूबर ।
अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी वसीम पुत्र अनीस ने कोतवाली में तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ जमीन का बैनामा न कराने और बयाने की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पीड़ित ने बताया कि अब्दुल्लागंज निवासी कुलदीप पाल, बरामालदेव निवासी संतोष और तुलाराम ने उसे बरामालदेव रोड पर दो बीघा जमीन 11.25 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से दिखाकर 8.25 लाख रुपये बयाना ले लिया था। तीन माह में बैनामा करने का वादा किया था।
आरोप है कि समय पूरा होने पर आरोपी बैनामा करने से कतराने लगे। पता चला कि जमीन पहले ही किसी और को बेची जा चुकी है। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पैसा लेने से ही इनकार कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com