


उझानी (बदायूं) 29 अक्टूबर ।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक युवक पर पीछा करने, घर में घुसने, छेड़छाड़ और जबरन शादी व उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, मोहल्ले का ही एक युवक बब्लू उर्फ मंत्री पिछले काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि वह अक्सर छेड़छाड़, बदतमीजी करता है और रात-बेरात उसके घर में घुसकर दरवाजे पर बैठा रहता है।
पीड़िता का आरोप है कि 27 अक्टूबर को सायं आरोपी ने उसे घेर लिया, हाथ पकड़कर खींचा और सरेआम छेड़छाड़ की। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com