10:44 am Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ – भारतीय बेरोजगार पार्टी सवर्ण समाज का स्थापना दिवस एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

लखनऊ में भारतीय बेरोजगार पार्टी सवर्ण समाज का स्थापना दिवस एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, यूजीसी कानून वापस लेने की उठी मांग

लखनऊ। अंबर होटल में आयोजित भारतीय बेरोजगार पार्टी सवर्ण समाज के स्थापना दिवस एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में देशभर से आए सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग उठाई। सम्मेलन में पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी ने वर्तमान सरकार द्वारा यूजीसी जैसे कानून बनाए जाने की निंदा करते हुए इसे सामान्य वर्ग के लोगों के हितों के विरुद्ध बताया। उन्होंने सरकार से कानून को पूरी तरह वापस लेने और सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए तत्काल सवर्ण आयोग गठित करने की मांग की।

कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी को गुलदस्ता भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सवर्ण समाज के हितों के लिए पार्टी के गठन की सराहना की। सम्मेलन में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विभिन्न प्रदेशों से आए पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सवर्ण समाज के साथ न्याय किए जाने की मांग की और सरकार से इस दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सेवानंद, मध्य प्रदेश अध्यक्ष अरुण भार्गव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन कुमार सक्सेना, राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश चतुर्वेदी, डॉ. नेहा मिश्रा, भगवान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पंडित अनीश गौतम, अंकित द्विवेदी, चेतन दीक्षित, श्वेता सिंह, सौम्या पाठक, विकास अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, पंकज तिवारी, सुरेंद्र बाबू शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेश तिवारी और सेवानिवृत्त सूबेदार गौरीशंकर शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.