10:04 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

गोबर डालने जा रही महिला को बिजार ने पटका, गंभीर रूप से घायल

।

उझानी (बदायूं) 23 अक्टूबर ।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूदरागंज में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासिनी आनंद देवी अपने घर से प्लाट पर गोबर डालने जा रही थी। तभी पीछे से आए एक आवारा बिजार (सांड) ने अचानक उस पर हमला कर दिया और पटक दिया।

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लेकर आए।

जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.