7:04 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

भारतीय पटेल महासभा की बैठक में बनी 31 अक्टूबर के जयंती समारोह की रूपरेखा

भारतीय पटेल महासभा की बैठक में बनी 31 अक्टूबर के जयंती समारोह की रूपरेखा, पटेल चौक पर होगा आयोजन,सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील।

बदायूँ।आगामी 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृह मंत्री व ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने को लेकर भारतीय पटेल महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सुनीता गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी जयंती पटेल चौक मनायी जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह पटेल एडवोकेट ने कहा कि अखंड भारत के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को पटेल चौक जयंती मनाई जाएगी। 31 अक्टूबर को प्रातःकाल 9 बजे पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
भारतीय पटेल महासभा ने बदायूँ क्षेत्र के समस्त नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पटेल चौक पहुँचकर ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और इस राष्ट्रीय पर्व को भव्य बनाएं।बैठक में रवीश पटेल उर्फ टिंकू,जोगेन्द्र सिंह पटेल,शिवेन्द्र पटेल एडवोकेट,देवेंद्र सिंह,यशपाल पटेल,गौरव मराठा,बिजेन्द्र सिंह,महेश राठौर,राघवेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.