फोर लीफ होटल में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव।
बदायूं 25 अक्टूबर ।
बीती रात भारतीय चिकित्सा संघ (I.M.A.), शाखा बदायूं की कार्यकारिणी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण सभा शहर के फोर लीफ होटल में आयोजित हुई।
सभा में IMA बदायूं के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम.पी. गुप्ता तथा वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इत्तेहाद आलम को चुनाव अधिकारी बनाया गया। उनकी देखरेख में चिकित्सकों की सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के कार्यकाल हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है –
अध्यक्ष -संतोख सिंह हॉस्पिटल एंड रामिन्दर नर्सिंग होम के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामिन्दर सिंह।
सचिव – जिला चिकित्सालय बदायूं में कार्यरत फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार वर्मा।
कोषाध्यक्ष – राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में कार्यरत नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार शाक्य।
उपाध्यक्ष – देव किरण हॉस्पिटल के डॉ. वागीश वार्ष्णेय।
संयुक्त सचिव – सरला क्लिनिक के डॉ. देवांश यादव।
सांस्कृतिक सचिव – नरेंद्र-गायत्री हॉस्पिटल बिल्सी की डॉ. चारु वार्ष्णेय।
चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का सभी चिकित्सकों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर अपना सफल कार्यकाल पूरा कर रही 2025-26 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. अरुण यादव, सचिव डॉ. अजीत पाल, कोषाध्यक्ष डॉ. कुमार वासु, संयुक्त सचिव डॉ. प्रसून वार्ष्णेय तथा सांस्कृतिक सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा को डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया, डॉ. इत्तेहाद आलम, डॉ. ए.के. वर्मा, डॉ. डी.वी. शाक्य, डॉ. शलभ वैश्य आदि ने माला, शाल और उपहार देकर सम्मानित किया।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि नई टीम IMA बदायूं को और अधिक ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करेगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामिन्दर सिंह ने समाज के सभी वर्गों के साथ तालमेल बनाकर सूझबूझ से चिकित्सकीय कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा का दमदार वक्तव्य- सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा –
मेरा पहला लक्ष्य है कि बदायूं के हर पात्र चिकित्सक को IMA परिवार से जोड़ा जाए। हम अकेले नहीं, सबको साथ लेकर चलेंगे। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि चिकित्सकों का आम जनमानस, जिला प्रशासन, पुलिस-प्रशासन और समाज के सभी स्तंभों के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित हो। ताकि एक तरफ जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, तो दूसरी तरफ चिकित्सकों के मान, सम्मान और अधिकारों की भी पूरी रक्षा हो सके। चिकित्सक और मरीज के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो, यही हमारी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर डॉ. एस.एन. गोविल, डॉ. शलभ वैश्य, डॉ. रियाज अहमद, डॉ. अनमोल राज गुप्ता, डॉ. अमन आजाद, डॉ. श्रीकृष्ण यादव, डॉ. नितेश पति तिवारी, डॉ. नूरुल हसन, डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ. अनिरुद्ध सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह वर्मा, डॉ. एम.एस. खान, डॉ. मुकुल शाक्य, डॉ. कृष्णा जौहरी, डॉ. नितीश रस्तोगी, डॉ. हर्षद यादव, डॉ. पूनम शाक्य सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com