7:04 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कल सार्वजनिक अवकाश, स्कूल भी रहेंगे बंद

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कल सार्वजनिक अवकाश, स्कूल भी रहेंगे बंद

लखनऊ/बदायूं। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन ने 26 अक्टूबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन स्तर पर सम्यक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है।

अवकाश के चलते स्कूलों सहित संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहने की सूचना है। हालांकि, सभी स्कूलों के बंद रहने की पुष्टि के लिए संबंधित विभाग या जिला प्रशासन के आदेश को देखना उचित होगा।

शासन के आदेश के अनुसार यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन नहीं होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.