6:30 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प से आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की ओर बढ़ें :- राजीव कुमार गुप्ता

‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प से आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की ओर बढ़ें :- राजीव कुमार गुप्ता

स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों के प्रोत्साहन से सशक्त होगा आत्मनिर्भर भारत :- राजीव कुमार गुप्ता

स्वदेशी को बढ़ावा देना देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार को जनपद बदायूं विभिन्न स्थानों पर सामूहिक श्रवण किया गया। इसी क्रम में बूथ संख्या 195 पर सिविल लाइन मंडल में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया इसके साथ ही जनपद के विभिन्न बूथों पर पार्टी के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हम सभी को देशहित में कार्य करने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। हम सभी को स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि उनके रोजगार को बढ़ावा मिले और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। उन्होंने आगे कहा ‘मन की बात’ में सरदार वल्लभभाई पटेल की राष्ट्रीय एकता की भावना, महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद के योगदान और महान वैज्ञानिक नरिंदर सिंह कपानी की उपलब्धियों का स्मरण हमें अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा देता है। इन महापुरुषों का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ देशभर के प्रेरणादायी प्रयासों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना है। आइए, इस दीपावली पर स्वदेशी अपनाने, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने और समाज में एकता व समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, सलीम खान, शेखर साहू, मुजाहिर खान बंटी, अंकित साहू, हिमांशु सक्सेना, एजाज़ खान, इज़हार उद्दीन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.