बदायूं 25 अक्टूबर ।
जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) शुरू हो गई। परीक्षा के लिए कुल 9816 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है, ताकि सभी केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com