1:50 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

शरद पूर्णिमा पर अटैना गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

शरद पूर्णिमा पर अटैना गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

केशव गुप्ता

उसहैत (बदायूं)। शरद पूर्णिमा के अवसर पर उसहैत क्षेत्र के अटैना गंगाघाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। घाट पर हर-हर गंगे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने प्राचीन श्री कालसेन बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारी रामगोविंद, गंगादीन और सुरेश सैनी के अनुसार, सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस पर्व पर चांदनी रात में खीर रखने की परंपरा भी निभाई जाती है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। उसहैत थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और कटरा सआदतगंज चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार राघव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई और गोताखोरों को भी अलर्ट पर रखा गया। मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर भी पुलिस ने निगरानी रखी।
आस्था और भक्ति के माहौल में अटैना गंगाघाट पर शरद पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.