12:50 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

समस्या विकट, कैसे मिले टिकट, किसकी किस्मत जागेगी?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं जनपद की छह विधानसभा सीटो में पिछले चुनाव में तीन – तीन सीटों पर भाजपा और सपा का कब्जा है। भाजपा से बदायूं – महेश गुप्ता, बिल्सी – हरीश शाक्य और दातागंज से राजीव कुमार सिंह भाजपा जबकि समाजवादी पार्टी से सहसवान – ब्रजेश यादव, शेखूपुर – हिमांशु यादव एवं आशुतोष मौर्य विधायक चुने गए थे परंतु वर्तमान समय बिसौली विधायक श्री मौर्य सपा से दूरी और भाजपा में पूरी की राह पर दिख रहे हैं। चुनाव परिणाम तो मतदान के बाद सामने आएगें फिलहाल टिकट को लेकर जो उठाटक हो रही है वह आम आदमी को कुछ ज्यादा रोचक दिख रही है। बदायूं सीट पर महेश गुप्ता के मुकाबले टिकट मांगने वालों में दीपमाला गोयल, मनोज गुप्ता उर्फ बिटटन के उपरांत अब पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के मैदान में दिखने से कहानी में टूविस्ट आ गया है जबकि सपा में टिकट के दावेदारों की चर्चित पुरानी लम्बी लिस्ट सुशांत राठोर, काजी रिजवान, फखरे अहमद शोवी के साथ अब बिल्सी के पूर्व विधायक पं आरके शर्मा का नाम जनचर्चा में दिखने लगा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.