UPSSSC PET परीक्षा-2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
केशव गुप्ता
नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दिनांक: 25 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया द्वारा UPSSSC PET परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. हृदेश कठेरिया ने परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतें।
उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए तथा नकल जैसी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com